Business News

वेपॉइंट लीजिंग ने एशिया में विकास को सहयोग देने के लिए हांग कांग में कार्यालय खोला

Business Wire India

वेपॉइंट लीजिंग (“वेपॉइंट”) सबसे बड़ी स्‍वतंत्र वैश्विक हेलीकॉप्‍टर लीजिंग कंपनी, ने आज घोषणा की है कि इसने चीन एवं एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपने परिचालन व ग्राहक आधार को सहयोग करने के लिए हांग कांग में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया है। फिलिप स्‍ट्रैन्‍की, वेपॉइंट के उपाध्‍यक्ष, विक्रयम एवं संबंध प्रबंधन, एशिया प्रशांत, हांग कांग के कार्यालय का नेतृत्‍व करेंगे। वेपॉइंट सिंगापुर के कार्यालय को हांग कांग लाया गया है। इसमें अतिरिक्‍त व्‍यावसायिक, तकनीकी और कानूनी कर्मचारी होंगे जोकि ग्राहकों को सेवायें प्रदान करेंगेऔर क्षेत्र में परिचालन को सहयोग करेंगे।

एलन जेनकिन्‍स, अध्‍यक्ष, मुख्‍य परिचालन अधिकारी और मुख्‍य वित्‍तीय अधिकारी, वेपॉइंट ने कहा, “चीन में परिचालन कर रहे सिविल हेलीकॉप्‍टर्स की संख्‍या 2013 से वार्षिक आधार पर औसतन 15 प्रतिशत बढ़ रही है। यह इस अवधि में नरम पड़े वैश्विक बाजार की तुलना में अद्भुत दर है। हमें अनुमान है कि एशिया अगले पांच सालों में  हेलीकॉप्‍टर बाजार में वैश्विक विकास में सबसे उल्‍लेखनीय चालक होगा। वेपॉइंट इस महत्‍वपूर्ण मल्‍टी-मिशन बाजार को इसके विकास एवं वृद्धि में सेवायें देने के लिए समर्पित है। हम क्षेत्र में संसाधनों में हमारे निवेश के साथ ऐसा करने की सुदृढ़ स्थिति में हैं।”

फिलिप स्‍ट्रैन्‍की, ने बताया, “चीन में हुये हमारे पहले सौदे, हमारे तियानजिन लीजिंग प्‍लेटफॉर्म का निर्माण, और रोचक अवसरों की सशक्‍त पाइपलाइन के साथ, हमारा नया हांग कांग कार्यालय वेपॉइंट के लिए रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण है। यह हमारे ग्राहकों को सहयोग करने में प्रतिबद्धता के स्‍तर का प्रतिनिधत्‍व करती हैं। वेपॉइंट क्षेत्र में संलग्‍न उद्योग अनुभवी क्रॉस-फंक्‍शनल संसाधनों का पूरक होगा और वेपॉइंट को समाधान प्रदान करने और हमारे बढ़ते ग्राहक आधार के लिए तेजी से सौदे क्रियान्वित करने में सक्षम बनायेगा।

वर्ष 2013 में अपनी शुरुआत से, वेपॉइंट तेल एवं गैस, यूटिलिटी,फायरफाइटिंग और अन्‍य उद्योग केंद्रित हेलीकॉप्‍टर ऑपरेटर्स को सहयोग करने में सक्रिय रहा है। वेपॉइंट के पोर्टफोलियो में 32 देशों में 32 ग्राहकों के लिए 160 से अधिक एयरक्राफ्‍ट शामिल हैं। इसकी कुल परिसपंत्ति 1.6 अरब डॉलर से अधिक है। इसके अतिरिक्‍त, वेपॉइंट के 85 से अधिक एयरक्राफ्‍ट विनिर्माताओं के साथ फर्म एवं ऑप्‍शन ऑर्डर हैं। जिनका मूल्‍य 1.1 बिलियन डॉलर है। इन्‍हें अगले चार वर्षों में पूरा किया जाना है।

वेपॉइंट लीजिंग के विषय में:

वेपॉइंट एक वैश्विक हेलीकॉप्‍टर लीजिंग कंपनी है जोकि समूचे विश्‍व में हेलीकॉप्‍टर ऑपरेटरों को ऑपरेटिंग लीज एवं वित्‍तीय समाधान मुहैया कराती है। इसका मुख्‍यालय लिमरिक, आयरलैंड में है। वेपॉइंट ने वरीय प्रबंधन टीम के साथ अपनी अलग जगह बनाई है जिसे दुनिया भर के प्रमुख हेलीकॉप्‍टर बाजारों में प्रत्‍यक्ष हेलीकॉप्‍टर ऑपरेटिंग एवं लीजिंग अनुभव है। इसके अफ्रीका, एशिया, ऑस्‍ट्रेलियो, यूरोप और उत्‍तर एवं दक्षिण अमेरिका में लीज्‍ड हेलीकॉप्‍टर्स हैं। वेपॉइंट तेल एवं गैस, आपातकालीनचिकित्‍सा सेवाओं, सर्च एवं रेस्‍क्‍यू, फायरफाइटिंग और सरकारी सहयोग सहित विभिन्‍न सेक्‍टर्स की व्‍यापक श्रृंखला को सेवायें देता है। आयरलैंड के अलावा, वेपॉइंट के लंदन,यूनाइटेड स्‍टेट्स, कनाडा, ब्राजील, दक्षिणअफ्रीका, ऑस्‍ट्रेलिया और हांग कांग में कार्यालय मौजूद हैं। अधिक जानकारी www.waypointleasing.com पर उपलब्‍ध है।

businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20180205005894/en/
 
संपर्क  :
मीडिया
सार्ड वर्बिनेन एंड कंपनी
एंड्रयू कोले/ जेयर्ड लेवी, 212-687-8080
waypoint-svc@sardverb.com 

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है